फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नशे में झूमते लड़खड़ाते हुए बाजार में मिले थाना प्रभारी, फिर लोगों ने ऐसे लिए मजे

Wed, 18 Sep 2024 09:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

थाना प्रभारी महोदय एक कार से उतरे और नशे में झूमते हुए बाजार से गुजरे। लोग उन्हें देखकर हंस रहे थे, खिलखिला रहे थे।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक कार्यवाहक थाना प्रभारी को नशे में झूमते देख लोग हैरत में पड़ गए। सूचना पर पहुंचे संबंधित क्षेत्राधिकारी ने दरोगा को चिकित्सा परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरोगा की तबीयत खराब थी। फिर भी पूरे मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बुधवार शाम के समय कस्बे के लोग उस समय हैरत में पड़ गए, जब उन्होंने कार्यवाहक थाना प्रभारी दरोगा को सड़क किनारे नशे की हालत में देखा। दरोगा के साथ एक पुलिसकर्मी भी था। बताया जाता है कि दोनों को कोई कार सवार छोड़कर गया था। इसके बाद जब वह पैदल थाने की तरफ चले तो दरोगा लड़खड़ा गए। उन्हें पास में खड़ी बस का सहारा लेना पड़ा। यह नजारा देख रहे दुकानदारों में से किसी ने थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने से जीप लेकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन

वह दरोगा को अपने साथ लेकर थाने चले गए। इसी दौरान किसी ने संबंधित क्षेत्राधिकारी को इस मामले की सूचना दे दी। क्षेत्राधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने दरोगा का चिकित्सीय परीक्षण करने के लिए उसे नानौता अस्पताल भिजवाया। वहीं, एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि दरोगा की तबीयत खराब बताई गई थी। फिलहाल मेडिकल कराया गया है। पूरे मामले की जांच सीओ को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें