फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बसपा सांसद की फर्जी मुहर से चल रहा था बड़ा खेल, आरोपी पूछताछ में उगलेंगे बड़े राज

Wed, 14 Sep 2022 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

बसपा सांसद की फर्जी मुहर से बड़ा खेल करने वाले आरोपियों को दबोचा गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पूछताछ में बड़े राज उगल सकते हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान की फर्जी मुहर बनाकर दस्तावेज तैयार करने वाले दो आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सांसद के नाम से तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज और मुहर बरामद हुई है। इनमें एक आरोपी जनसुविधा केंद्र चलाता था। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सांसद के पीआरओ हसनान ने नगर कोतवाली में मंगलवार की देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया है। पुलिस ने वंश निवासी गोपालनगर और विकास वर्मा निवासी सेतिया विहार को क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सांसद के नाम की एक मुहर और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिन पर आरोपियों ने सांसद की मुहर लगाकर उनके फर्जी हस्ताक्षर भी बना रखे थे। 

इनमें आरोपी विकास वर्मा जन सुविधा केंद्र चलाता है, जो आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए सांसद की फर्जी मुहर का सहारा लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके अलावा आरोपी सांसद के फर्जी मुहर व हस्ताक्षर बनाकर लोगों से ठगी भी करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें

विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए आरोपी 
सांसद हाजी फजलुरर्हमान के कार्यालय पर अंकुश नामक युवक आधार कार्ड पर नाम बदलवाने के लिए कागजात बनवाने गया था, जहां पर सांसद के कर्मचारियों ने देखा कि अंकुश के पास अन्य फार्म भी है, जिस पर सांसद के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर मुहर लगा रखी है।

यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

अंकुश ने बताया कि उसे यह दस्तावेज वंश ने तैयार कराकर दिया है। इसकी सूचना सांसद के पीआरओ हसनान ने पुलिस को दी। पुलिस ने वंश को पकड़ा तो उसने विकास वर्मा के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें