फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी: 1.35 लाख के नकली नोटों के साथ चार आरोपी दबोचे, गिरोह में दो महिलाएं भी हैं शामिल

Thu, 10 Feb 2022 09:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चार आरोपियों को 1.35 लाख के नकली नोटों के साथ दबोचा है। आरोपी स्कैनिंग कर प्रिंटर के जरिए नोट तैयार कर 50 प्रतिशत मुनाफे पर बेचते थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को 1.35 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। आरोपी स्कैनिंग कर प्रिंटर के जरिए नोट तैयार कर 50 प्रतिशत मुनाफे पर बेचते थे।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार की रात एक सूचना के आधार पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व अभिसूचना विंग की टीम ने खलासी लाइन से बोबी पुत्र देवेंद्र निवासी गांव तमेलागढ़ी थाना दोघट जनपद बागपत, जोगिंदर कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम अथाई थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर, शारदा पत्नी संदीप शर्मा निवासी ज्वालानगर सिटी कोतवाली सहारनपुर व ममता चौधरी पत्नी चमन सिंह निवासी गांव टपरी कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया, जबकि कविंद्र पुत्र जय प्रकाश निवासी गांव तमेलागढ़ी थाना दोघट व हरेंद्र निवासी गांव काठा जनपद बागपत फरार हो गए। 

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से पांच-पांच सौ, दो-दो सौ और सौ-सौ रुपये के 1.35 लाख नकली व 5370 रुपये के असली नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन भी मिले हैं। आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह 50 प्रतिशत पर नकली नोट बेचते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन

गैंग लीडर है बोबी 
आरोपी बोबी गैंग लीडर होने के साथ मास्टरमाइंड है। बोबी ही कविंद्र और हरेंद्र के साथ मिलकर असली नोट को स्कैन कर प्रिंटर के जरिए सादे कागज पर ही नकली नोट बनाना था। इसके बाद अन्य आरोपी के जरिए नोट बेचे जाते थे।

आसपास के जिलों तक फैला है नेटवर्क 
आरोपियों का नेटवर्क देहरादून, यमुनानगर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत व मेरठ तक फैला है। सहारनपुर के अलावा इन जिलों में आरोपी नकली नोट सप्लाई करते थे। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

नोट खरीदने वाले भी रडार पर 
पुलिस ने नकली नोट तैयार कर बेचने वाले आरोपियों को दबोच लिया, लेकिन किन-किन लोगों ने नकली नोट खरीदे हैं, इस बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। एसएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। नकली नोट खरीदने वालों और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें