पुलिस ने घेराबंदी कर खुशरान, मुंतजीर, मुकर्रम निवासी गांव बिजोपुरा देहात कोतवाली व तस्लीम और इसरार निवासी गांव ताजपुरा कोतवाी बेहट को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। आरोपियाें ने शकलापुरी से गाय चोरी करना स्वीकार किया।
दिन में करते थे रेकी, रात पशु चोरी
यमुनानगर पशु पैठ में बेचते थे पशु
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जिले में कई जगहों से पशु चोरी कर चुके हैं। पशु चोरी करने के बाद वह हरियाणा के जनपद यमुनानगर में लगने वाली पशु पैठ पशु बेच देते थे।
यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज