फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक को पैर में गोली मारकर किया घायल, नौ मुकदमे हैं दर्ज

Mon, 16 Jun 2025 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर एक्ट का वांछित था। उस पर विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज है। मौके से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुआ है। दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर देहात कोतवाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश गैंगस्टर एक्ट का वांछित है और उस पर नौ मुकदमे दर्ज है। मौके से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन

 

देहात कोतवाली प्रभारी कपिल देव अपनी टीम को लेकर रविवार देर रात गांव आसनवाली के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पीकी गांव की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: मेरठ में बदला मौसम का मिजाज, बादलों और हवा ने दी गर्मी से राहत 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाय बाइक को मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान राशिद निवासी गांव पीकी कोतवाली देहात के रूप में हुई है।

पकड़े गए बदमाश के खिलाफ देहात कोतवाली के अलावा कुतुबशेर, फतेहपुर थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि भागे बदमाश की तलाश के लिए इलाके में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें