फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में दबोचा, दोनों पैरों में लगी गोली, दो साथी फरार

Mon, 07 Jul 2025 05:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

गागलहेड़ी के कोलकी टोल प्लाजा के पास रविवार रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश अरमान उर्फ सिप्पी गिरफ्तार हुआ। दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुए बदमाश से तमंचा और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कोलकी टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान यमुनानगर की ओर से तीन संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से आते दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और खजुरी-अकबपुर रोड की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पीछा किया, जिसमें एक बदमाश अरमान उर्फ सिप्पी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश अरमान उर्फ सिप्पी हरियाणा के सिरसा जिले के गांव चौटाला का रहने वाला है और फिलहाल राजस्थान के हनुमानगढ़ में छिपकर रह रहा था। उसके पास से एक तमंचा, बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ है। प्राथमिक इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अरमान पर जिले में छह से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह एक लाख रुपये का इनामी है और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस अब फरार दोनों साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें