फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुहर्रम में बिरयानी खाने से एक की मौत, 150 बीमार

विज्ञापन
नानौता निवासी मृतक शबी हैदर की फाइल फोटो।स्रोत नागरिक
विज्ञापन
- मुहर्रम के जुलूस और मजलिसों के बाद बांटी गई थी बिरयानी और शरबत
विज्ञापन

- पेट दर्द और उल्टी की हुई शिकायत, अलग-अलग अस्पतालों में कराए गए भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता (सहारनपुर)। कस्बे में मुहर्रम के कार्यक्रमों के दौरान खाद्य सामग्री और शरबत से हुई फूड प्वाइजनिंग के चलते करीब 150 लोग बीमार हो गए। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर हालत होने पर शबी हैदर (55) की मौत हो गई। जबकि अन्य का सीएचसी और निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि करीब 70-75 लोगों की हालत बिगड़ी है।

नानौता में शनिवार को मुहर्रम की नौ तारीख पर मातमी जुलूस तथा इमामबारगाहों सहित शिया समुदाय के घरों में मजलिसों का आयोजन हुआ। इसके बाद शिया सोगवारों को तबर्रूक (प्रसाद) के रूप में बिरयानी और शरबत वितरित किया गया। जुलूस के संपन्न होने के बाद देर शाम मोहल्ला शेखजादगान निवासी शबी हैदर पुत्र सिबतेन हुसैन को पेट दर्द व फूड प्वाइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान बड़ी संख्या में अन्य लोगों को भी उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिन्हें देर रात तक विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जाता रहा। इसी बीच शबी हैदर की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में शबी ने दम तोड़ दिया।
फूड प्वाइजनिंग के चलते एक व्यक्ति की मौत के बाद जिला खाद्य अधिकारी धनंजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार और एसडीएम रामपुर मनिहारान ने सीएचसी पहुंच कर पीड़ितों का हाल जाना। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से लोगों की हालत बिगड़ी है। खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
फूड प्वाइजनिंग से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा करीब 70-75 लोगों की हालत बिगड़ी है। चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल आठ लोग सीएचसी में, सात जिला अस्पताल और 54 लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जिनकी स्थिति सामान्य है। - मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें