फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साहब मैं जिंदा हूं! अधिकारियों ने मुझे मृत बताकर मेरा राशन कार्ड किया निरस्त, जानें पूरा मामला

Thu, 23 Sep 2021 05:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

एक बुजुर्ग महिला ने एसडीएम से मिलकर बताया कि साहब मैं जिंदा हूं, लेकिन अधिकारियों ने मुझे मृत घोषित कर मेरा राशन कार्ड निरस्त कर दिया है। महिला ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला को मृत बताते हुए राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। महिला ने एसडीएम से मिलकर कहा कि मैं जिंदा हूं। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


ब्लॉक नकुड़ के गांव नारायणपुर के ग्राम विकास अधिकारी ने तीन महीने पहले गांव की बुजुर्ग महिला सोमी पत्नी समेरचंद को मृत दर्शाकर उसका राशन कार्ड निरस्त करने की संस्तुति एडीओ पंचायत को कर दी। जिसे एडीओ पंचायत ने भी संस्तुति कर एसडीएम कार्यालय को भेज दिया। इसके बाद वृद्धा सोमी का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित
विज्ञापन


वृद्धा ने बताया कि तीन माह पूर्व जब वह डीपू पर राशन लेने गई तो डीपू धारक ने उसे बताया कि उसका कार्ड निरस्त कर दिया गया है। तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय से जानकारी करने पर उसे पता चला कि महिला सोमी की मृत्यु होने के कारण कार्ड निरस्त कर दिया गया है। तभी से वृद्धा खुद के जीवित होने के सबूत लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

बता दें कि गुरुवार को वृद्धा सोमी ने एसडीएम के समक्ष पेश होकर खुद के जीवित होने की बात कहते हुए राशन कार्ड जारी करने की मांग की। एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें