सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गांव खटकाहेड़ी के पास भांकला रोड पर 50 वर्षीय ग्रामीण का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव खटकाहेड़ी के पास सड़क किनारे एक ग्रामीण का शव पड़ा है। सूचना पर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त कराई। पहचान गांव घाटहेडा निवासी राजू पुत्र अजब सिंह के रूप में हुई।
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू बीती देर शाम से लापता था। उसके परिजनों ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ भी संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।