फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: राजपूत समाज में उबाल, नारेबाजी करते हुए निकाला जुलूस, फिर कलक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम

Tue, 30 May 2023 12:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
सम्राट मिहिर भोज विवाद, गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में गुर्जर समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने के विरोध में राजपूत समाज के लोग भी सड़क पर उतर आए। लोगों ने महानगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगाया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना शुरू किया।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

2 of 5
एसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मल्हीपुर रोड स्थित राजपूत भवन पर एकत्र होने के बाद बड़ी संख्या में राजपूत समाज के युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर नारेबाजी करते हुए जाम लगाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद यहां पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। कुछ युवाओं ने घंटाघर पर जाकर नारेबाजी की। उन्होंने यात्रा के विरोध में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

3 of 5
सम्राट मिहिर भोज विवाद, गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने हकीकत नगर धरनास्थल पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। धरनारत राजपूत समाज के लोगों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई के लिए दस दिन का समय मांगा।

4 of 5
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
जिला राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने दस दिन में कार्रवाई नहीं होने पर रैली करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में राजपूत सम्राट मिहिर भोज को लेकर कोई अन्य समाज दावेदारी करता है तो राजपूत समाज न सिर्फ उनका विरोध करेगा बल्कि कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। इस चेतावनी के साथ धरना समाप्त किया गया।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अध्यक्ष रामबोल सिंह, महामंत्री धर्मवीर पुंडीर, शेर सिंह राणा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुशलपाल सिंह, अनीस प्रधान, राव सलीम, राव अब्दुल सत्तार, ठाकुर यशपाल सिंह, विनय राणा, डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सुधीर राणा, अशोक पुंडीर, विनोद पुंडीर, कान्हा राणा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें