फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे की करतूत का खुलासा, पहले दोस्तों संग रची खौफनाक साजिश, फिर पिता के साथ की थी लूट की वारदात

Thu, 20 Apr 2023 06:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पता चला कि बेटे ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर पिता से लूट की थी। अब उसने पूरा राज उगल दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में दो दिन पूर्व प्लॉट बेचकर जाते व्यक्ति से हुई ढाई लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात प्लाट खरीदने वाले व्यक्ति के बेटे ने ही अपने साथियों के साथ की थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास 1.95 लाख की नकदी और हथियार बरामद हुए।

विज्ञापन


एसएसपी विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि 17 अप्रैल को प्लॉट बेचकर जा रहे आरिफ निवासी नयागांव कोतवाली नकुड़ से गंगोह मार्ग पर बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.55 लाख रुपये लूट लिए थे। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया।

एक सूचना पर क्षेत्र से ही वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें गंगोह के मोहल्ला अनारकली निवासी इस्लाम के बेटे शाहिद ने ही अपने साथियों की मदद से लूट की थी। इस्लाम ने ही आरिफ से प्लाट खरीदा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया

विज्ञापन

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.95 लाख की नकदी, एक तमंचा, कारतूस और दो बाइक भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए आरोपियों में शाहिद, जुनैद, निवासी मोहल्ला किला कस्बा अंबेहटा पीर, रिजवान निवासी मोहल्ला इलाहीबख्श गंगोह, अब्दुल निवासी मोहल्ला किला कस्बा अंबेहटा पीर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

पिता ने रुपये नहीं दिए तो कर दी लूट
एसएसपी ने बताया कि शाहिद अपने पिता से रुपयों की मांग कर रहा था। उसके पिता ने शाहिद को रुपये नहीं दिए। जब उसे पता लगा कि उसे रुपये देने की बजाय पिता प्लाट खरीद रहे हैं तो सौदे वाले दिन वह भी मौके पर पहुंच गया। इससे पहले उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बना ली थी। इसके बाद जब आरिफ प्लाट बेचकर रुपये लेकर लौट रहा, तब वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें