सहारनपुर में दुष्कर्म समेत कई मामलो में वांछित चल रहा पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल अब एक लाख का इनामी हो गया है। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने हाजी इकबाल पर घोषित 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगी हैं। हाजी इकबाल पर 35 से अधिक मामले दर्ज हैं।
मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार पुत्रों के खिलाफ लूट, रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी, जबरन जमीन पर कब्जा करने, अपहरण, दुष्कर्म सहित अनेक मामले दर्ज हैं।