नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने मंगलवार को धारा 211 नगर पालिका अधिनियम 1911 के अंतर्गत अतिक्रमण करने वाले 12 लोगों को नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि एक सप्ताह में अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिसका व्यय भी संबंधित दुकानदारों से लिया जाएगा। इन दुकानों में दो दुकानें पूर्व राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी की भी हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी
चिलकाना में पशु चिकित्सालय की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानें बना ली है। राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिकायत सही पाई गई है। एडीएम प्रशासन के आदेश पर पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी समेत 12 दुकानदारों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए है। एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाया तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र राणा, अधिशासी अधिकारी, सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत