फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला: एसआईटी की तफ्तीश तेज, दर्ज किए गए निलंबित अधिकारियों के बयान

Fri, 12 Mar 2021 01:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • निलंबित आबकारी अधिकारियों और फैक्टरी कर्मियों के बयान दर्ज 
  • आज जिला कारागार में जाकर आरोपियों के बयान लेगी एसआईटी 
  • आबकारी विभाग के कर्मचारियों के भी दर्ज किए प्रारंभिक बयान
विज्ञापन
एसटीएफ टीम का छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में टपरी स्थित को-आपरेटिव कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी में पकड़ी गई 100 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में एसआईटी लखनऊ ने आबकारी विभाग के निलंबित अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही आबकारी विभाग के कर्मचारियों और फैक्टरी के चार कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। एसआईटी की टीम शुक्रवार को जिला कारागार पहुंचकर वहां बंद आठ आरोपियों के बयान लेगी। यह प्रारंभिक बयान होगा। इसके बाद इनसे फिर से पूछताछ हो सकती है। 

विज्ञापन


गुरुवार को नवागंज चौक स्थित आबकारी कार्यालय में एसआईटी सुबह नौ बजे पहुंच गई। वहां पर पहले तो साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही दस्तावेज खंगाले और कंप्यूटर के डाटा की तलाशी ली गई। एसआईटी प्रभारी देव रंजन वर्मा ने बताया कि आबकारी उपायुक्त आरके चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त जगरामपाल, आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा के प्रारंभिक बयान दर्ज किए गए। साथ ही आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारियों और शराब फैक्टरी के चार कर्मचारियों के बयान लिए गए। एसआईटी प्रभारी ने बताया कि भविष्य में अभी इनसे कई बार पूछताछ की जाएगी। सबसे बाद में लखनऊ में बयान दर्ज किए जाएंगे। एसआईटी देव रंजन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को टीम जिला कारागार में पहुंचकर वहां बंद आठ आरोपियों के बयान लेगी।

आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही टीमें
शराब फैक्टरी मालिक प्रणव अनेजा और उन्नाव के शराब ठेकेदार अजय जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए देहात कोतवाली पुलिस की टीम ने उन्नाव में दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, बदमाशों की आई शामत, थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे, देखें तस्वीरें

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फैक्टरी मालिक के बरेली में होने की सूचना पर वहां भी दबिश दी गई। इसके अलावा दोनों आरोपियों के कई ठिकानों पर पुलिस दबिश दे चुकी हैं, लेकिन आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, फरार आरोपियों पर जल्द ही पुलिस की ओर से इनाम की घोषणा भी की जा सकती है। 
विज्ञापन


यह है पूरा प्रकरण 
लखनऊ-मेरठ एसटीएफ ने एक सप्ताह पूर्व शराब फैक्टरी पर छापा मारकर करीब 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी थी। इसके बाद सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन मेरठ आमिर जमील ने दो एफआईआर में फैक्टरी मालिक व आबकारी अधिकारियों सहित 18 लोगों को नामजद किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें