सहारनपुर जनपद के नानौता में किसान सहकारी चीनी में पड़ी बैगास में शनिवार की रात नौ बजे अचानक से आग लग गई। आग लगने से चीनी मिल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आनन-फानन चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा पाइपों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। आग लगने से चीनी मिल बंद हो गया। मिलकर्मियों द्वारा लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।