निगम में मंगलवार को होगी जनसुनवाई
नगर निगम परिसर में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के लिए शिविर का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत मंगलवार सात जून से हो रही है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जन शिकायतों की सुनवाई के लिए सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक जनमंच परिसर में शिविर लगेगा। उन्होंने अधिकारियों से जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महानगर को कचरा मुक्त बनाने, स्मार्ट सिटी योजना सहित अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा की।
यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव
बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, जीएम जलकल मनोज आर्य, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल कल सुशील सिंघल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।