ड्रेस कोड और आई कार्ड अनिवार्य
जेवी जैन कॉलेज में ड्रेस कोड लागू है। इसके बावजूद अनेक छात्र और छात्राएं बिना यूनिफॉर्म के आते हैं। मगर कॉलेज ने अब सख्ती के साथ इसे लागू करने की बात कही है। शनिवार से किसी भी छात्र या छात्रा को बिना यूनिफॉर्म और बिना आई कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। विद्यार्थी आई कार्ड गले में डालकर आएंगे।
पुलिसकर्मी से कहासुनी
छात्रों ने गेट बंद किया हुआ था। इसी दौरान पुलिसकर्मी बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। बाहर निकलने के दौरान एक छात्र ने तेजी से गेट बंद कर दिया, जो पुलिसकर्मी की टांग पर लगा। इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई, मगर कुछ छात्रों ने बाद में मामला संभाल लिया। उधर, कॉलेज में दो घंटे तक बंद रही छात्राओं ने भी नाराजगी व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज
जातिसूचक शब्द कहने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। जो छात्र इस तरह के आरोप लगा रहा है वह बिना यूनिफॉर्म के पहुंचा था, जिसे केवल यूनिफॉर्म में आने को कहा गया था। कईं शिक्षक इस बात के गवाह हैं। मैं प्राचार्य हूं मेरे लिए सभी छात्र एक समान हैं। प्रयास यही है कि कॉलेज में शिक्षा का माहौल बने।
- डॉ. वकुल बंसल, प्राचार्य, जेवी जैन कॉलेज