फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े अफसरों की खुली पोल: तीन महीने में तीन धंसी कोर्ट रोड की सड़क, मरम्मत में जुटे कर्मचारी

Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कोर्ट रोड की सड़क तीन महीने में तीन धंस गई। इससे बड़े अधिकारियों की पोल खुलकर सामने आ गई है। उधर, सड़क को ठीक करने के लिए कर्मचारी मरम्मत में जुट गए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में कोर्ट रोड की सड़क धंसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में एक बार फिर से अधिकारियों की पोल खुलकर सामने आ गई है। यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के तहत कोर्ट रोड पुल पर जिस हिस्से को काटकर नया पुल बनाया गया, उसी हिस्से की सड़क तीन महीने के दौरान तीसरी बार दरक गई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि गुरुवार शाम को सड़क में आई दरार धीरे-धीरे बढ़ती गई, जिसके बाद देर रात एलएंडटी कंपनी के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि अप्रैल माह में ही यह सड़क डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत किए गए नवनिर्माण के दौरान बनाई गई थी। इसके बाद जुलाई और अगस्त माह में दो बार इस सड़क में दरार आ चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें