फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष, मारपीट और पथराव में महिला समेत चार गंभीर घायल

Sat, 07 Dec 2024 05:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में शनिवार दोपहर मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के लखनौती क्षेत्र में बेगी नाजर गांव में रास्ते से बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। संघर्ष में एक युवती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को दौड़ाया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बेगी नाजर में रास्ते में कीचड़ जमा हैं। वहीं पर हाशिम का मकान है। शनिवार दोपहर दूसरे पक्ष से नवाब वहां से निकल रहा था तो उसने अपनी बाइक हाशिम के मकान की तरफ से निकालने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर हाशिम और नवाब में कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें: लिफ्ट हादसा: करिश्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे, कैपिटल हाॅस्पिटल का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली कहासुनी मारपीट और पथराव तक पहुंची
शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ जमा हो गए। थोड़ी ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को दौड़ाया।

मारपीट और पथराव में घायल असलम (24), मुकर्रम (14), सादिक (18) और शहजादी (23) को गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

उधर, सीओ रुचि गुप्ता का कहना है कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें