फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: अधेड़ ने किया किशोर के साथ कुकर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Mar 2022 12:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति ने एक बालक के साथ कुकर्म किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने एक किशोर के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पीड़ित के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया, कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे उसका छोटा भाई घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही एक अधेड़ उसके भाई को बहला-फुसलाकर नदी में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। उसके भाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही रास्ते से गुजर रहे उनके गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग गया। 

कार्यवाहक कोतवाली इंचार्ज नरेंद्र सोलंकी ने बताया, कि पीड़ित किशोर को उसके परिजन रात में ही कोतवाली लेकर आये थे। पीड़ित की मेडिकल जांच कराई गई है और आरोपी तिलकराम पुत्र बसंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें