फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सांसद इमरान मसूद बोले, राम के नाम पर हमसे नफरत क्यों करते हो, तुम भी राम के और हम भी राम के

Sun, 13 Oct 2024 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने हर रिश्ता पूरी मर्यादा से निभाया। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। 
विज्ञापन
दशहरा महोत्सव में बोलते सांसद इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे सोशल यूथ क्लब रेलवे कॉलोनी में विजयदशमी पर्व पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भगवान श्री राम के नाम पर हमसे नफरत क्यों करते हो, राम जितने तुम्हारे हैं, उतने ही मेरे भी हैं। श्री राम नहीं मिलेंगे मंदिरों के फेरों में, राम मिलेंगे शबरी के झूठे बेरों में। इमरान मसूद ने श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। सांसद इमरान मसूद का यह बयान सोशल मीडियो पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

रेलवे यूथ सोशल क्लब रेलवे कॉलोनी में शनिवार की रात अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद इमरान मसूद रहे। इमरान मसूद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने हर रिश्ता पूरी मर्यादा से निभाया। श्री राम ने पिता से पुत्र, भाई से भाई का, पति से पत्नी का और प्रजा से राजा के रिश्ते को परिभाषित किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि श्री राम नारा नहीं विश्वास है। भौतिकता की नहीं मन की प्यास है। श्री राम नहीं मिलेंगे मंदिर के फेरों में, राम मिलेंगे शबरी के झूठे बेरों में, राम मिलेंगे पंचवटी की छांव में, राम मिलेंगे मर्यादा से जीने में, राम मिलेंगे हनुमान के सीने में। 
इमरान मसूद ने कहा कि यह देश राम का है। इसके कण–कण में श्री राम हैं। राम किसी विचारधारा से बंधे हुए नहीं हैं। इमरान मसूद कहते हैं कि आज के इस पावन पर्व पर यह प्रण लेने का काम करें कि प्रभु श्री राम के आदर्शो को अपने जीवन में उतारेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें