फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: किशोर ने थार को बना दिया रॉकेट, स्कूटी और कार को टक्कर मारी, फिर महिला को घसीटा, देखें वीडियो

Mon, 16 Sep 2024 06:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एक किशोर के हाथ घर में रखी थार की चाबी लग गई। पहले उसने स्कूटी, फिर खड़ी हुई एक कार और फिर महिला को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
स्कूटी और कार में टक्कर मारने के बाद महिला को मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग थार चालक ने कॉलोनी के बीच में पहले स्कूटी और कार में टक्कर मारी। वहां से भागते समय एक महिला को भी टक्कर मारी और घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम की घटना है। नवीन नगर में शिव मंदिर के पास काले रंग की थार ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी और कार में टक्कर मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए और थार की तरफ जाने लगे। तभी चालक थार को लेकर वहां से भागने लगता है। हड़बड़ाहट में वहां से भागते समय वह एक महिला को टक्कर मार देता है और पहिये के नीचे कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले जाता है। हालांकि गनीमत रही कि जिस समय महिला सड़क पर गिरी, तभी कार बंद हो गई, जिससे उसकी जान बच गई। इस बीच दो व्यक्तियों ने भी बामुश्किल वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 
 
विज्ञापन

यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना का पता चलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि थार को नाबालिग चला रहा था, जो इसी कॉलोनी का रहने वाला है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित ही इसमें कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने लिखित में दे दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें