Saharanpur News : मंत्री जतिन प्रसाद ने गुरुवार को सहारनपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। वहीं, सपा विधायक के प्रतिनिधि ने ये आरोप लगाया है।
लोक निर्माण विभाग मंत्री जतिन प्रसाद बृहस्पतिवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में विभाग के अधिकारियों के साथ लंबी समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद में चल रहे विकास कार्यों को लेकर जानकारी ली। साथ ही गुणवत्ता के साथ कार्यों को आगे बढ़ाने और समय के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
सहारनपुर देहात के सपा विधायक आशु मलिक के प्रतिनिधि विपिन जैन ने उनको मीटिंग में शामिल नहीं होने देने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि बैठक में भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक तक शामिल है लेकिन मौजूदा विधायक के प्रतिनिधि को अंदर नहीं घुसने दिया गया है।