फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से राज मिस्त्री की मौत, मालिक गंभीर, इस वजह से हुआ हादसा

Tue, 22 Oct 2024 02:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में बड़गांव क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। मलबे में दबने से राजमिस्त्री की माैत हो गई जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
विज्ञापन
लिंटर गिरने से माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां गांव सिरसली कलां में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से मौके पर राज मिस्त्री की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे से बमुश्किल शव को बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव सिरसली कलां निवासी अरसद पुत्र शब्बीर के मकान में नव निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर मकान पर लिंटर डाला जा रहा था। दोपहर तक मजदूरों  ने करीब आधा कार्य पूरा कर लिया गया था।

विज्ञापन

इसी दौरान नीचे से अचानक एक बल्ली टूटने पर ढूला नीचे आ गिरा। हादसे में सिरसली निवासी मजदूर दलीप (50) पुत्र गेंदा की मलबे में दबने से मौके पर मौत हो गई जबकि मकान मालिक अरसद मलबे में दबने से गंभीर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाकर उसमें दबे दोनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मजदूर दिलीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राज मिस्त्री के शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें