फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: प्रेमिका से मिलने आया शादीशुदा प्रेमी पकड़ा, पंचायत में जूते-चप्पल और थप्पड़ों से हुई पिटाई

Wed, 28 Jan 2026 06:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 जनवरी को यह मामला हुआ था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक और युवती को पीटा जा रहा है और एक-दूसरे को भाई-बहन कहने का दबाव डाला जा रहा था। 
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल को पंचायत में सजा के तौर पर थप्पड़, जूते-चप्पल और डंडे से पीटा गया। प्रेमी युगल दया की गुहार लगाता रहा। इसके बाद चेतावनी देकर प्रेमी को छोड़ दिया गया। घटनाक्रम 19 जनवरी का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर डाला गया है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। नानौता क्षेत्र के रहने वाले शादीशुदा युवक का युवती से प्रेम प्रसंग था, जो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंच गया था। इसकी दौरान भनक लगने पर प्रेमी युगल को पकड़ लिया गया। इसके बाद गांव में एक स्थान पर पंचायत बुलाई गई। वहां पर प्रेमी युगल को भी लाया गया। 
 

पंचायत में सजा के तौर पर प्रेमी को जूते-चप्पल और डंडे से पीटा गया। जबकि प्रेमिका को भी महिलाओं ने थप्पड़ जड़े। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जिसे अब सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि दोनों पर एक-दूसरे को भाई-बहन कहकर बुलाने का दबाव डाला जा रहा है। 
 

हैरानी की बात यह है कि वीडियो में कुछ मौजिज लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस पूरे प्रकरण के दौरान आराम से हुक्का गुड़गुड़ा रहे हैं। युवक बार-बार दया की गुहार लगा रहा है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा था। काफी देर तक यह सब चलता रहा। इसके बाद पंचायत में शामिल कुछ लोगों के कहने पर युवक को यह चेतावनी देकर छोड़ा गया कि दोबारा इस क्षेत्र में दिखाई नहीं देगा। प्रेमी युगल अलग-अलग बिरादरी से संबंध रखते हैं। बताया जा रहा है कि पता चलने पर प्रेमी की पत्नी भी पंचायत में पहुंच गई थी, जो उसे अपने साथ लेकर वापस चली गई।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। इसका पता कराया जाएगा।
- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें