फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पत्नी से झगड़कर टंकी पर चढ़ा युवक, 'पापा नीचे आ जाओ' चिल्लाता रहा पांच साल का बेटा, गिरकर मौत

Wed, 29 Jul 2026 06:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पेपर मिल रोड पर कांशीराम कॉलोनी में मायके में रह रही पत्नी से मिलने शुभम आया था। यहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद शुभम पास ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। शुभम की मौत पर बेटे का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शुभम की फाइल फोटो और गमजदा लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर मिल रोड पर कांशीराम कॉलोनी में पानी की टंकी पर चढ़े एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। बच्चे नीचे खड़े होकर पापा नीचे आ जाओ चिल्लाते रहे। पुलिस ने देर शाम शव को टंकी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

 

मामला सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में हसनपुर चुंगी निवासी शुभम (30) की शादी कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवानी के साथ हुई थी। उनका पांच साल का बेटा है। मंगलवार को शुभम अपनी पत्नी के पास कांशीराम कॉलोनी में मिलने आया था। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात पर अनबन हो गई। इसके बाद शुभम कांशीराम कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
 

पता लगने पर शिवानी और पुलिस पहुंची। बेटा पापा नीचे आ जाओ, की आवाज लगाता रहा। तीन से चार घंटे तक शुभम टंकी के ऊपर ही बैठा रहा। उसने किसी की बात नहीं सुनी। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार शर्मा ने भी काफी समझाने का प्रयास किया। वह पहले भी कई बार पानी की टंकी पर चढ़ चुका था। देर शाम शुभम पानी से भरी टंकी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। पत्नी शिवानी का कहना है कि कई महीने पहले महिला थाने से लिखित रूप में फैसला हो गया था। इसके बाद भी वह लगातार आता-जाता था। नशा करते थे।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। कई बार कॉलोनी के लोगों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। अभी मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
- मनोज कुमार यादव, सर्किल अधिकारी द्वितीय

ये भी देखें...
Baghpat: सांप ने अंगुली पर डसा, फिल्मों की तरह चूसकर जहर निकालने लगा युवक, दो घंटे में हो गई मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें