फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 4.76 करोड़ की 2.380 किलोग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 06:35 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नकुड़ पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम ने सन्नी, हर्षित और अर्शलान उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। ये लोग बरेली से लाकर अन्य जिलों में स्मैक की सप्लाई करते हैं। बरेली में अर्शलान के मामा जिलानी से स्मैक खरीदी जाती थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और बरामद माल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकुड़ पुलिस, एंटी नारकोटिक्स और एसओजी की टीम ने स्मैक तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने तीन नशा तस्करों को 4.76 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2.380 किलोग्राम स्मैक और 10.30 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी बरेली से स्मैक लाकर जिले में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि अंबेहटा पीर बिजलीघर चौराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम ने सन्नी निवासी पखनपुर गंगोह, हर्षित निवासी दुर्गा नगर कॉलोनी बरेली और अर्शलान उर्फ गुड्डू निवासी कादरगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सन्नी के पास से 950 ग्राम स्मैक और 3.50 लाख रुपये, अर्शलान से 900 ग्राम स्मैक और 3.50 लाख रुपये और हर्षित से 530 ग्राम स्मैक और तीन लाख रुपये बरामद किए। इनके अलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चार मोबाइल फोन और बाइक भी मिली है। गिरफ्तार नशा तस्करों से पूछताछ में नेटवर्क की कड़ियां सहारनपुर से बरेली और शाजहांपुर तक जुड़ी मिलीं।
 

जेल से बाहर आने के बाद फिर शुरू की स्मैक की तस्करी
पूछताछ में आरोपी सन्नी ने बताया कि मूल रूप से गंगोह के पखनपुर गांव का रहने वाला है। लंबे समय से स्मैक तस्करी में शामिल है। वर्ष 2021 में भी वह स्मैक लेकर जाते समय पकड़ा गया था। जेल से छूटने के बाद वह बरेली में रहने लगा और वहीं से तस्करी करने लगा। अर्शलान और हर्षित के साथ मिलकर बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के कादरगंज निवासी जिलानी उर्फ बबलू से स्मैक खरीदते थे। जिलानी आरोपी अर्शलान का मामा है। 

जांच में यह भी सामने आया कि सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के गांव बुढेड़ा निवासी अमित उर्फ अनित के जेल जाने के बाद उसका भतीजा आर्यन कारोबार संभाल रहा था। अमित को बेहट थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भेजा गया है। आरोपी आर्यन को भी स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। बरामद रुपये को उन्होंने आर्यन को स्मैक बेचकर मिली रकम बताया, जिसे आपस में हिस्सेदारी के अनुसार बांट लिया था।
 
विज्ञापन

तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है। इससे स्मैक की खरीद से लेकर आगे सप्लाई करने वाले लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार सन्नी के खिलाफ चिलकाना और गागलहेड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी बरेली से भी जुटाई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें