फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: महमूद मदनी बोले- अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं भारतीय, पाकिस्तान को देंगे मुंहतोड़ जवाब

Wed, 07 May 2025 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत ने हमेशा देशभक्ति, शांति और एकता का संदेश दिया है। हम हर कीमत पर अपने वतन की रक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि यदि पाकिस्तान की ओर से कोई युद्ध थोपने की कोशिश की जाती है तो हम स्पष्ट एलान करते हैं कि पूरा देश, सभी धर्मों के लोग विशेष रूप से मुसलमान अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। यदि पाकिस्तान की ओर से कोई युद्ध थोपने की कोशिश की गई तो पूरा देश सेना के साथ मजबूती से खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत हमारा वतन है, इसकी रक्षा करना हमारी राष्ट्रीय और सांविधानिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें...
Saharanpur: इमरान मसूद ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- कितने आतंकी मार पाए, इसकी घोषणा की जाए
 
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत ने हमेशा देशभक्ति, शांति और एकता का संदेश दिया है। आज जब हमारी सीमाओं पर खतरा मंडरा रहा है तो हम अपनी सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की घोषणा करते हैं। सरकार से अपील करते हैं कि दुश्मन की हर आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे। हम दुश्मनों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि भारत एकजुट राष्ट्र की तरह हर कीमत पर अपने वतन की रक्षा करेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें