कांग्रेस आला कमान के पास स्क्रैनिंग कमेटी की तरफ से इमरान मसूद के अलावा पूर्व एमएलसी गजे सिंह का नाम भी भेजा गया था। हालांकि अभी तक किसी के नाम पर भी मुहर नहीं लगी है, लेकिन जिस तरीके से इमरान ने नामांकन पत्र लिया है उससे उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि उनका टिकट पक्का है।
इस बारे में जब इमरान मसूद से बात की गई तो उन्होने बताया कि देर रात तक घोषणा हो जाएगी। जब उसने पूछा गया कि अगर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलता तो क्या करेंगे। इसके जवाब में इमरान ने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। टिकट हर हाल में मिलेगा। बरहाल इमरान के नामांकन पत्र लेने के बाद कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है।