फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मजदूर की मौत, परिजनों ने खेत मालिक पर पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप

Mon, 10 Aug 2026 08:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नगलीनूर गांव निवासी मनोज एक खेत पर मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि मजदूरी के रुपयों को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। 
विज्ञापन
मनोज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद स्थित नगलीनूर गांव निवासी मजदूर मनोज (35) की रविवार रात मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने खेत मालिक पर मजदूरी के रुपये के लेनदेन को लेकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत से पहले उसे खून की उल्टी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नगलीनूर गांव निवासी मनोज गांव में ही एक व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करता था। उसने खेत मालिक से करीब 23 हजार रुपये पेशगी लिए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रुपये वापस करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। मृतक के भाई सोनू ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को खेत मालिक अपने पड़ोसी के साथ घर आया और मनोज को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। 
 

आरोप है कि रात में मनोज वापस लौटा तो उसकी हालत खराब थी। पूछने पर उसने बताया कि खेत मालिक समेत दो लोगों ने मारपीट की है। रविवार शाम मनोज को अचानक खून की उल्टी हुई। चिकित्सक ने जांच के बाद पेट में अंदरूनी चोट के कारण खून आने की बात बताई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय प्रताप और सीओ अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने खेत मालिक समेत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 

परिवार का अकेला सहारा था मनोज
मनोज परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके चार बेटे और एक बेटी है। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करता था। शाम के समय पुलिस की मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ये बोले सीओ
मृतक के परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर लेनदेन में मारपीट करने का आरोप लगाया है। मौत के कारण क्या रहे, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
- अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, देवबंद

ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: हाईवे पर बेटियों ने भरा फर्राटा, पीछे छूटते चले गए बेटे; 14 फुटबॉलर लेकर आ रहीं डाक कांवड़
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें