फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पानी के कुंड में गिरने से मजदूर की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 05 Mar 2024 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में खेत में बने कुंड में गिरकर युवक की कुंड में गिरने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के चिलकाना थानाक्षेत्र में खेत में गए एक युवक की पानी के कुंड में गिरने से मौत हो गई। मछली पकड़ने के कांटे में युवक के कपड़े फंसने पर उसे कुंड से बाहर निकला गया।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठी वाला निवासी राजकुमार उर्फ राजू का पुत्र अरविंद (30) सुल्तानपुर धौलाहेडी मार्ग के पास स्थित शमशान घाट के पास घूम रहा था। कुछ देर बाद अरविंद डबल पुलिया के पास बरसात में बने पानी से भरे कुंड के पास चला गया। इसी दौरान पैर फिसलने से अरविंद कुंड में गिर गया।

आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने अरविंद को पानी में गिरते देखा, तो शोर मचा दिया। लोगों ने उसके घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिलकाना थाना प्रभारी कपिल देव तथा पठेड़ चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

पुलिस ने करीब 15-20 फूट गहरे कुंड से अरविंद को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास गहरे पानी के कारण विफल हो गए। पुलिस ने आसपास के गोताखोरों को भी बुलाने का प्रयास किया, लेकिन कोई गोताखोर नहीं मिला।

इसी दौरान मछली पकड़ने वाले दो लोगों ने अपने मछली पकड़ने के कांटे कुंड में डालें, तो उन्हें कुछ भारीपन महसूस हुआ। बाहर खींचने पर अरविंद का पैर दिखाई दिया। पुलिस ने लोगों के प्रयास से अरविंद को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन

अरविंद रंगाई-पुताई करने वालों के साथ मजदूरी का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का तथा दो लड़की है। तीनों बच्चे बहुत छोटे हैं। पत्नी को भी लकवा की बीमारी है। परिवार में लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि मृतक की पत्नी रूमा देवी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसके पति की खेत में जाते समय कुंड में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें