हादसे के बाद थाने पहुंचे कांवड़िए
कांवड़िए की मौत की सूचना के बाद जत्थे में शामिल अन्य शिवभक्त रामपुर मनिहारान थाने पहुंचे। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
चालक गिरफ्तार, बदायूं का रहने वाला
पुलिस ने कंटेनर चालक जसवंत मेघनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी उम्मेद कुमार ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। वह बदायूं जिले का रहने वाला है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।