फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूडीआईडी कार्ड बनाने में टॉप टेन में सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिव्यांगजनों की दिक्कत दूर करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत यूनिक दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड बनाने में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर प्रदेश में टॉप-टेन में चल रहे हैं, जबकि सहारनपुर मंडल का जिला शामली अभी पीछे है। पहले सहारनपुर टॉप-20 में चल रहा था, लेकिन अब तेजी से पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 11 विकासखंड और शहरी क्षेत्र में 14115 दिव्यांगजन पंजीकृत हैं, जो पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। अब इन दिव्यांगजनों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाए जा रहे हैं। एक माह पूर्व शासन ने इसके लिए गाइड लाइन जारी की थी। ऑनलाइन चल रही प्रक्रिया में सहारनपुर में अभी तक 5500 दिव्यांगजन पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि 4200 दिव्यांगजनों के कार्ड डाक के माध्यम से जारी हो चुके हैं। इसी तरह मुजफ्फरनगर में पंजीकरण की संख्या सहारनपुर से थोड़ी ज्यादा है। इसलिए सहारनपुर मंडल के यह दोनों जिले यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने में टॉप-टेन में चल रहे हैं। सहारनपुर दसवें स्थान पर है। इससे पूर्व सहारनपुर टॉप-20 में शामिल था। हालांकि, ऑनलाइन पंजीकरण में हर दिन रैंकिंग बदल रही है। फिलहाल दोनों जिले टॉप-10 में बने हैं, जबकि शामली अभी काफी पीछे हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दो सप्ताह सभी दिव्यांगजनों के पंजीकरण कराए जाने का लक्ष्य रखा है।
क्या है यूडीआईडी कार्ड
सहारनपुर। यूनिक दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड एटीएम की तरह चिप लगा हुआ कार्ड है, जिसमें दिव्यांगजन का पूरा बायोडाटा फीड किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन देश में कहीं भी ट्रेन और बस में फ्री सफर कर सकेंगे और अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता से दिया जाएगा। इस कार्ड को साथ रखने पर दिव्यांगजनों को अन्य दस्तावेज साथ रखने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

विकासखंड----------------दिव्यांगजनों की संख्या
साढ़ौली कदीम-------------619
मुजफ्फराबाद-------------1377
पुवांरका-------------------879
बलियाखेड़ी---------------1084
सरसावा-------------------924
नकुड़----------------------1051
गंगोह---------------------1237
रामपुर मनिहारान---------931
नागल---------------------1230
नानौता--------------------923
देवबंद---------------------1054
शहरी क्षेत्र-----------------2806
यूनिक दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड बनवाने में जनपद मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में अच्छा काम हुआ है। तेजी से पंजीकरण हो रहे हैं। सहारनपुर टॉप-20 में चल रहा था, लेकिन अब तेजी से पंजीकरण हुए हैं। इसलिए सहारनपुर टॉप-10 में शामिल है। हालांकि प्रतिदिन रैंकिंग बदल रही है क्योंकि ऑनलाइन पंजीकरण तेजी से हो रहे हैं।
विज्ञापन

अभय श्रीवास्तव, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें