फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया मैदान, आज से भिड़ेंगी यूपी और छत्तीसगढ़ की क्रिकेट टीमें

विज्ञापन
ज्ञानकलश इंटर नेशनल स्कूल में क्रिकेट पीच की नपाय करते बाहर आये क्रीडा अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सज गया मैदान, आज से भिड़ेंगी यूपी और छत्तीसगढ़ की क्रिकेट टीमें
विज्ञापन

सहारनपुर। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत यूपी और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर होने वाले मैच की तैयारियां मंगलवार को दिन भर होती रहीं। विशेषज्ञों की टीम ने पिच पर काम किया। दोनों ही टीमें सहारनपुर पहुंच चुकी थीं, जिसके खिलाड़ियों ने प्रेक्टिस भी की।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर अकरम सैफी ने बताया कि सहारनपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर का मैच होने जा रहा है। इससे ना केवल सहारनपुर में क्रिकेट के लिए बेहतर माहौल बनेगा, बल्कि यहां के नवोदित खिलाड़ियों में भी ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि वह कई साल से सहारनपुर में मैच लाने का प्रयास कर रहे थे, मगर सहारनपुर में मानकों के अनुरूप मैदान नहीं होने की वजह से बात नहीं बन पा रही थी। ऐसे में नगर विधायक संजय गर्ग के साथ चर्चा हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट एकेडमी खोलने के साथ ही अच्छा मैदान तैयार करने की सहमति बनी। इसके बाद हमने कड़ी मेहनत के साथ मैदान तैयार किया है। अंतरराष्ट्रीय पिच क्यूरेटर शिव कुमार यादव ने पिच तैयार की है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर ही की है। अकरम ने बताया कि उनका सपना सहारनपुर में रणजी मैच लाने का है। मगर बीसीसीआई और यूपीसीए ने पहले विजय मर्चेंट ट्रॉफी से शुरूआत करने की बात कही है। निश्चित रूप से हम सफल आयोजन कराने जा रहे हैं, जिसके बाद सहारनपुर को रणजी मैच मिलने में आसानी रहेगी। उन्होंने बताया कि मैच के लिए ऑफिशियल्स पहुंच रहे हैं, जिनमें यूपी की अंडर-19 और अंडर-16 टीमों के सेलेक्टर भी शामिल हैं। बीसीसीआई के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष और उत्तराखंड क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महिन वर्मा मैच के मुख्य अतिथि होंगे, जो मैच का उद्घाटन भी करेंगे। इनके अलावा बीसीसीआई में कार्यरत रहे डॉक्टर युद्धवीर सिंह समेत अनेक लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर के क्रिकेट प्रेमियों से मैच देखने के लिए एकेडमी पहुंचने की अपील की, जिससे कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक, वाहिद और अमान पर रहेगी नजर
अकरम सैफी ने बताया कि यूपी की टीम में तीन खिलाड़ी सहारनपुर के हैं, जिनमें दीपक राणा, मो. अमान और वाहिद शामिल हैं। तीनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बीते दिनों हुए मैचों में अच्छे रन किए हैं और गेंदबाजी में भी कमाल किया है। ऐसे में तीनों लोकल खिलाड़ियों पर विशेष नजर खेल प्रेमियों की रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें