फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 'रंगदारी नहीं दी तो होटल में आग लगा दूंगी' झूठे केस में फंसा दूंगी, संचालक ने दर्ज कराई दो पर FIR

Wed, 19 Aug 2026 06:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गांव बालू निवासी अनुज कुमार का पुरानी पशु मंडी के सामने होटल हैं। अनुज का आरोप है कि भाजपा की पूर्व नेता कोमल गुर्जर और उसके साथी एक साल से हर महीने 15 हजार की रंगदारी ले रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पशु मंडी के सामने स्थित होटल संचालक से धमकी देकर हर माह 15 हजार रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता कोमल गुर्जर व अरुण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। होटल संचालक ने आरोपियों पर ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने, होटल में आग लगाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 

गांव बालू निवासी होटल संचालक अनुज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पुरानी पशु मंडी के सामने रेस्टोरेंट एंड होटल संचालित करते हैं। आरोप है कि कोमल गुर्जर निवासी न्यू एवन कॉलोनी सहारनपुर, अरुण कुमार निवासी सलारपुरा तथा दो अन्य लोग पिछले करीब एक वर्ष से धमकाकर हर महीने 15 हजार रुपये लेते आ रहे थे। तहरीर के अनुसार रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी होटल में आने वाले ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने, होटल में आग लगाने और अन्य नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे। 
 

आरोप है कि तीन अगस्त को दोपहर आरोपी जबरन होटल में घुस आए और अभद्रता करते हुए एंट्री रजिस्टर छीनने का प्रयास किया। इसके बाद फोन कर रकम देने का दबाव बनाया गया। 17 अगस्त को दोपहर कोमल गुर्जर अपने साथियों के साथ कार से होटल पहुंची और दोबारा रुपये देने का दबाव बनाया। रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। संचालक ने पुलिस को मामले से संबंधित रिकॉर्डिंग और वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात भी कही है।
 
विज्ञापन

उधर, सीओ गंगोह शशि प्रकाश ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच अतिरिक्त निरीक्षक लाल सिंह को सौंपी गई है। वहीं, कोमल गुर्जर का कहना है कि उन्होंने होटल में अनैतिक गतिविधियों का विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें