फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पोती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर सदमे में आया परिवार, दादा की मौत; पांच पर FIR

Wed, 01 Jul 2026 05:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Case registered against five: बेहट में एक युवती की साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। युवती के मंगेतर को वीडियो भेज दिया गया, जिससे उसकी शादी भी टूट गई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बेहट क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पूरे परिवार को लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का कहना है कि घटना से आहत होकर कुछ दिन पहले उसके ससुर का निधन हो गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 

पीड़िता ने आरोपी अजय नौटियाल निवासी मोहल्ला खालसा कस्बा बेहट, आशीष चौहान निवासी गांव अलीपुरा नौगांवा थाना मिर्जापुर, विनोद कुमार पेगवाल, कैंट कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया गया है कि वर्ष 2017 में इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक युवक उसकी बेटी से अभद्र व्यवहार करता था। आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा।
 

आरोप है कि आरोपी युवती और उसके परिवार को जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकियां देते रहे, जिससे परिवार गहरे मानसिक तनाव में आ गया। आरोप है कि बेटी की शादी तय होने पर वीडियो परिजनों और उसके मंगेतर को भेजे गए, जिससे परिवार गहरे सदमे में आ गया। इसी मानसिक आघात के कारण नौ जून को उसके ससुर की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

उधर, सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के टीम बनाई गई है, जो लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

ये भी देखें...
Saharanpur: छह साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला, लोगों में दहशत और गुस्सा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें