अंबेहटा मोहन गांव स्थित इस परिषदीय स्कूल में करीब 400 बच्चों पर पांच अध्यापक तैनात है। इस स्कूल परिसर में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र संयुक्त शिक्षा ग्रहण करते है। वायरल वीड़ीओ में एक अभिभावक द्वारा झाड़ू लगाती छात्रा से बात करने की आवाज आ रही है। यह वीडियो बीएसए तक पहुंच गया।
इस संबंध में जब प्रधानाध्यापक पवन शर्मा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल में न तो सफाईकर्मी आ रहा नहीं उनके पास कोई चपरासी मौजूद है। किसी अभिभावक ने यह वीड़ीओ वायरल किया है। उधर ग्राम प्रधान हाजी निसार से वार्ता की गई तो बताया कि हर सप्ताह स्कूल की साफ सफाई के लिए सफाईकर्मी को भेजा जाता है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि छात्रा द्वारा झाड़ू लगाने वाला वायरल वीडियो बड़गांव क्षेत्र के गांव अंबेहटा मोहन स्थित परिषदीय स्कूल का है। इसमें एक छात्रा कक्षा में झाड़ू लगा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पर स्कूल से स्पष्टीकरण मांग लिया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह के मामलों को किसी भी सूरत में नजरंदाज नहीं किया जाएगा।