फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: परिषदीय स्कूल में छात्रा से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 29 Aug 2024 03:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक परिषदीय स्कूल में छात्रा का झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि इस स्कूल में प्राथमिक से लेकर उच्च प्राथमिक तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।

 
विज्ञापन
झाड़ू लगाती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में छात्रा द्वारा झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बीएसए को मिलने के बाद संबंधित स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वायरल वीडियो बड़गांव क्षेत्र के गांव अंबेहटा मोहन स्थित परिषदीय स्कूल का है।
विज्ञापन


ज्यादातर परिषदीय स्कूलों में बच्चों से काम कराने और झाड़ू लगवाने के लगातार मामले सामने आते रहे हैं। इन पर विभागीय अधिकारियों की ओर से कार्रवाई भी होती रही है। वहीं, बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक परिषदीय स्कूल में छात्रा झाड़ू लगाती दिख रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

अंबेहटा मोहन गांव स्थित इस परिषदीय स्कूल में करीब 400 बच्चों पर पांच अध्यापक तैनात है। इस स्कूल परिसर में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र संयुक्त शिक्षा ग्रहण करते है। वायरल वीड़ीओ में एक अभिभावक द्वारा झाड़ू लगाती छात्रा से बात करने की आवाज आ रही है। यह वीडियो बीएसए तक पहुंच गया। 

इस संबंध में जब प्रधानाध्यापक पवन शर्मा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल में न तो सफाईकर्मी आ रहा नहीं उनके पास कोई चपरासी मौजूद है। किसी अभिभावक ने यह वीड़ीओ वायरल किया है। उधर ग्राम प्रधान हाजी निसार से वार्ता की गई तो बताया कि हर सप्ताह स्कूल की साफ सफाई के लिए सफाईकर्मी को भेजा जाता है। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि छात्रा द्वारा झाड़ू लगाने वाला वायरल वीडियो बड़गांव क्षेत्र के गांव अंबेहटा मोहन स्थित परिषदीय स्कूल का है। इसमें एक छात्रा कक्षा में झाड़ू लगा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पर स्कूल से स्पष्टीकरण मांग लिया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह के मामलों को किसी भी सूरत में नजरंदाज नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें