फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गाली देने पर दोस्त की हत्या... गुस्सा ठंडा होने तक मारता रहा चाकू, फिर बोला ये मैंने क्या कर दिया

Wed, 04 Dec 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

विनोद की हत्या के आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने सारी बात उगल दी। शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गोविंदपुर में विनोद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में गाली देने पर विनोद पर सब्जी काटने के चाकू से हमला किया था। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सरसावा क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण हो रहा है। ठेका बदायूं के थाना दातागंज के गांव अंगदपुर निवासी प्रवेश के पास है। प्रवेश के साथ उसके गांव के ही विनोद और बादाम सिंह भी काम कर रहे थे। प्रवेश ने 22 नवंबर को सरसावा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बादाम सिंह ने 18 नवंबर को विनोद (28) को चाकू मारकर घायल कर दिया।
 

विनोद को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में बदल दिया था। मंगलवार देर शाम आरोपी बादाम सिंह पुत्र बृजपाल को गांव गोविंदपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम

पूछताछ में बादाम सिंह ने बताया कि वह विनोद के साथ बैठकर शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विनोद ने उसे गाली देनी शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर विनोद को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। होश आने पर उसे अपने गुनाह का अंदाजा हुआ और वह भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें