फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवक से चिपका मधुमक्खियों का झुंड... जान निकलने पर ही छोड़ा, बिलखती रह गईं चार छोटी बेटियां

Wed, 04 Dec 2024 06:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

महज 30 साल के सोनी की असमय मौत हो गई। उसे अस्पताल भी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी रोते हुए कह रही थी कि अब इन बच्चियों को कौन पालेगा। 
विज्ञापन
युवक के ऊपर से मधुमक्खियों को धुआं करके हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतों की तरफ घूमने गए मुजफ्फराबाद निवासी युवक की मधुमक्खियों के हमले से बचकर भागते समय मौत हो गई। ग्रामीणों ने धुआं करके मधुमक्खियों को हटाया। युवक की पत्नी और चार छोटी बेटियां बुरी तरह रो रही थीं। 
विज्ञापन

 

मुजफ्फराबाद निवासी सोनी कश्यप (30) पुत्र बिंटू राज मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार दोपहर वह किसी काम से खेतों में जा रहा था। रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए सोनी तेजी से दौड़ा। वह पुलिस चौकी के पास खेत में जाकर गिर पड़ा, जिसके बाद उठ नहीं सका।
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुआल जलाकर धुएं से मधुमक्खियों को भगाकर मिस्त्री को बचाने की हर संभव कोशिश की। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी की चार बेटियां और पत्नी हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें