फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पूर्व विधायक व भाजपा नेता महावीर राणा का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Mon, 16 Oct 2023 07:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा के छोटे भाई व बेहट से पूर्व विधायक रहे भाजपा नेता महावीर राणा का सोमवार को निधन हो गया। उन्हें दो दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
स्वर्गीय पूर्व विधायक महावीर राणा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा के छोटे भाई व बेहट से पूर्व विधायक रहे भाजपा नेता महावीर राणा का सोमवार को निधन हो गया है। दो दिन पहले उन्हे ब्रेन हेमरेज हुआ था और स्थानीय चिकित्सकों ने देहरादून के लिए रैफर कर दिया था। बताया गया कि पिछले दो दिनों से वह देहरादून के मैक्स अस्पताल  के आईसीयू वार्ड में मौत और जिंदगी से जूझ रहे थे। उनका पार्थिव शरीर सहारनपुर आवास पर लाया जाएगा। महावीर राणा की मौत की खबर से राजनीतिक, सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद रहे स्व जगदीश राणा के छोटे भाई बेहट से पूर्व विधायक भाजपा नेता महावीर राणा (60) का सोमवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। महावीर राणा वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

बता दें कि दो दिन पहले महावीर राणा को ब्रेन हेमरेज हुआ था। सहारनपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हे देहरादून के लिए रैफर कर दिया था। तब से वह देहरादून के मैक्स अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मौत और जिंदगी से जूझ रहे थे।

सोमवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम तक उनका पार्थिव शरीर सहारनपुर के दिल्ली रोड अहमद बाग स्थित आवास पर लाया जाएगा। उनके निधन से जिले ने एक लोकप्रिय राजनेता को खो दिया है।

महावीर राणा की मौत की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। शुभचिंतकों और समर्थकों का उनके पैतृक गांव जीवाला और अहमद बाग सहारपुर स्थित आवास पर तांता लगा है। उनके पारिवारिक सदस्य यज्ञपाल सिंह बोकी ने बताया कि अंतिम संस्कार गांव जीवाला में मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूर्व विधायक महावीर राणा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री की तरफ से महावीर राणा के बेटे अभय राणा के नाम शोक संदेश भेजा गया है। इसमें बताया कि महावीर राणा सरल व्यवहार कुशल स्वभाव के व्यक्ति थे। वर्ष 2012-2017 में विधानसभा सदस्य रहते हुए उनके द्वारा प्रदेश हित में किए गए कार्य अविस्मरणीय है। महावीर राणा का निधन प्रदेश व परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जिवाला में मंगलवार को होगा। उनकी अंतिम यात्रा अहमद बाग स्थित आवास से सुबह आठ बजे चलकर 11 बजे गांव में पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें