फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रामपुर मनिहारान में मारपीट, सफाईकर्मियों ने कूड़ा डालकर किया हंगामा, तनाव के हालात; फोर्स तैनात

Wed, 10 Sep 2025 11:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सफाईकर्मियों का आरोप है कि दुकानदार ने उनके साथी के साथ मारपीट की। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। देर रात तक मौके पर आला अधिकारी और कई थानों की फोर्स डटी हुई है। 
विज्ञापन
बाजार के बीच में कूड़ा डालकर हंगामा करने के लिए एकत्र हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साथी सफाई कर्मचारी से मारपीट के आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। मुख्य बाजार की सड़क पर कूड़े का ढेर लगा दिया। मामला दो वर्गों का होने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई। 
विज्ञापन

 

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा भी पहुंच गईं। देर रात दोनों पक्षों के लोग फिर सड़क पर आ गए और उनमें मारपीट हो गई। तनाव बढ़ता देख एसपी सिटी व्योम बिंदल आरआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र फ्लैग मार्च निकाला।
 

सफाई कर्मचारी कैलाश का आरोप है कि बुधवार को वह कस्बे के मुख्य बाजार में सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद सफाई कर्मचारी एकत्र होकर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस सफाई कर्मचारियों को थाने पर ही छोड़ मौके पर घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखने चली गई। 
 

इस दौरान सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। नाराज सफाईकर्मी इकट्ठा होकर मेन बाजार में पहुंचे, जहां उन्होंने कूड़े के ढेर लगा दिए। इस पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, सभासद अमित सैनी, काजी नदीम अहमद, रविंद्र चौधरी, नदीम अहमद आदि जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई।
 
विज्ञापन

देर रात फिर मौके पर दोनों पक्षों के लोग फिर जुट गए और मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। तनाव बढ़ता देख एसपी सिटी व्योम बिंदल आरआरएफ के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ नकुड़ अशोक कुमार सिसौदिया भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पीड़ित वाल्मीकि समाज के युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। जानकारी में आया है कि दुकानदार को भी चोटें लगी हैं। वाल्मीकि समाज के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी देखें...
तीन बेटियों की हत्या कर सुसाइड: महिलाएं बोलीं, अकेली मर जाती बच्चों का क्या कसूर था... पति को थाने ले गई पुलिस    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें