सरसावा-कलानौर के बीच ओएचई तार टूटने की सूचना अधिकारियों को मिली तो खलबली मच गई। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। सहारनपुर से ओएचई लाइन को ठीक करने के लिए टॉवर वैगन भी भेजी गई। दो ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर और एक को आउटर पर रोका गया। बलियाखेड़ी में भी एक ट्रेन रोकी गई। एक सरसावा में खड़ी रही।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर आलम यह था कि यात्रियों की भीड़ होने से पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ट्रेनों के जहां-तहां रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार मालगाड़ियों को भी सहारनपुर में ही रोके रखा गया। करीब शाम के पौने सात बजे लाइन ठीक हुई। तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। करीब साढ़े तीन घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें
इन ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित
-डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस
-पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
-नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी
-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस
-मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल
-दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस
दोपहर करीब सवा तीन बजे ओएचई वायर टूटने की सूचना मिली थी। इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया था। टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। शाम करीब पौने सात बजे ओएचई तार ठीक हुआ और ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया। - प्रवेश चौधरी, स्टेशन अधीक्षक, सरसावा