पिता ने बताया कि उनकी बेटी आठ वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम को बच्चों के साथ खेल रही थी। शाम को ही अचानक वह लापता हो गई। उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन रातभर उसका कुछ पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें...
India Pakistan Tension: बलूच बोले- बताओ कब चलना है जंग पर, पूर्व सांसद समेत करीब 5000 बलूच हैं शामली में
मौके पर मौजूद लोग और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह पांच बजे पड़ोसी युवक ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी बनी कब्रिस्तान में पड़ी है। परिजन दौड़े-दौड़े पहुंचे तो खून से लथपथ बच्ची का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा था। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शक के आधार पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसने परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।