सहारनपुर। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर मेरठ जोन की अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में सहारनपुर और महिला वर्ग में मेरठ का दबदबा रहा।
सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने गुब्बारे उड़ाकर किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के नौ जनपदों की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान एसपी देहात अतुल शर्मा, एसपी यातायात प्रेमचंद, सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी, टीएसआई अजय श्रीवास्तव, एथलेटिक्स कोच यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वरपाल सिंह, लाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बाबूराम सैनी, रामशरण, राकेश कुमार, मुस्तकीम अंसारी, मिर्जा, दीपक कुमार मौजूद रहे।
खेल पुरुष वर्ग जनपद परिणाम
800 मीटर दौड़ सौरभ सहारनपुर प्रथम
800 मीटर दौड़ जसवंत सहारनपुर द्वितीय
ऊंची कूद विष्णु कुमार सहारनपुर प्रथम
ऊंची कूद पवन कुुमार सहारनपुर द्वितीय
शॉटपुट यशपाल सहारनपुर प्रथम
शॉटपुट जयप्रकाश बुलंदशहर द्वितीय
बाधा दौड़ पवन कुमार सहारनपुर प्रथम
बाधा दौड़ जयदेव बुलंदशहर द्वितीय
खेल महिला वर्ग जनपद परिणाम
शॉटपुट रीनू रानी हापुड़ प्रथम
शॉटपुट बबीता रानी मेरठ द्वितीय
800 मीटर दौड़ मीना मेरठ प्रथम
800 मीटर दौड़ पूनम सहारनपुर द्वितीय
डिस्कश थ्रो राखी चौहान सहारनपुर प्रथम
डिस्कश थ्रो भावना गाजियाबाद द्वितीय
लॉंग जंप पूनम सहारनपुर प्रथम
लॉंग जंप रीतू मेरठ द्वितीय
बाधा दौड़ कुसुमलता मेरठ प्रथम
बाधा दौड़ सोनिका गाजियाबाद द्वितीय