फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने विधेयक की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। शिक्षकों ने कहा कि वह इस विधेयक को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ से जुड़े माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षक सोमवार को हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुशील पुंडीर ने कहा कि शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक ना सिर्फ शिक्षकों का शोषण बढ़ाएगा, बल्कि उनको न्याय दिलाने वाले रास्तों को भी बंद करेगा। उन्होंने कहा कि विधेयक शिक्षकों के लिए डेथ वारंट है। जिलाध्यक्ष डॉ. सादाराम ने कहा कि विधेयक के लागू होने के बाद शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। मंडलीय मंत्री राजेश्वर बंधु, जिला मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि विधेयक के विरोध में शिक्षक किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, मगर विधेयक को स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बाद शिक्षकों ने विधेयक की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रतियां जलाने वालों में माध्यमिक शिक्षक संघ से अनिल शर्मा, रविंद्र पंवार, उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सैनी, रमेशचंद सैनी, अनंगपाल, मुकेश शर्मा, लोकेश चौधरी, राजेश त्यागी, ब्रिजेश पुंडीर, सुषमा राजपूत, अरविंद शर्मा, दिनेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें