फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पेड़ पर लटके मिले मामा-भांजी के शव, प्रेम प्रसंग में कर लिया जीवन खत्म

Wed, 04 Sep 2024 06:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एक युवक और किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानौता थाना क्षेत्र के गांव खुडाना के श्मशान घाट में नीम के पेड़ पर बुधवार सुबह युवक और 17 साल की सलोनी का शव फंदे पर लटका मिला। दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। किशोरी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

 

युवक की बाइक की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खुडाना गांव के बाहरी छोर पर श्मशान घाट है। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि श्मशान घाट परिसर में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक और किशोरी के शव लटके हुए हैं। युवक की पहचान खुडाना गांव निवासी सचिन सैनी (22) पुत्र लक्ष्मी चंद के रूप में हुई। 17 साल की सलोनी बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव दल्हेडी निवासी है। युवक ट्रैक्टर से जुताई का काम करता था। शवों के पास ही सचिन की बाइक खड़ी थी। 
 

मौके पर जांच करती पुलिस और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सचिन की जेब से पुलिस को तीन मोबाइल, दो इयर फोन लीड तथा कुछ रुपये मिले। सचिन दूर के रिश्ते में सलोनी का मामा लगता था। परिजनों ने बताया कि सचिन का उसके घर आना-जाना था। माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले सचिन का रिश्ता देवबंद क्षेत्र में हुआ था। उसकी नवंबर माह में शादी होनी थी। सचिन और सलोनी शाम से लापता थे। सलोनी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
 
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जानकारी करने पर पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें