फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पटाखे वापस करने पहुंचे ग्राहक और व्यापारियों में चले लात घूंसे, पुलिस लिखी गाड़ी में तोड़फोड़

Thu, 31 Oct 2024 05:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

व्यापारियों का आरोप है कि पटाखे वापस करने आए युवकों ने अभद्रता की। जिसकी गाड़ी तोड़ी गई, पुलिस ने उसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गाड़ी में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह में पुलिस लिखी कार में पटाखे वापस करने पहुंचे युवकों की पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार से मारपीट हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 

व्यापारियों ने बताया कि बुधवार रात कुछ युवक पुलिस लिखी हुई एक कार में खरीदे गए पटाखे वापस करने पहुंचे थे। उन्होने शराब पी रखी थी। आरोपी युवक पटाखों को खराब बताते हुए वापस करने लगे। इसके बाद उनका दुकानदार के साथ विवाद हो गया। युवक खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि पटाखा व्यापारी की बेटी के साथ भी अभद्रता की गई। इससे पटाखा व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होने हंगामा करते हुए युवकों को घेर लिया। 
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक गांव सराजपुर निवासी मनदीप का चालान कर दिया है। युवक का पुलिस से कोई संबंध नहीं है। मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें