फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बुद्ध विहार में दिनदहाड़े वारदात, दानपात्र उखाड़ ले गए चोर, पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग

Thu, 26 May 2022 08:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला। चोर बुद्ध विहार का दानपात्र उखाड़ ले गए। वहीं बुद्ध विहार संचालक ने पुलिस से जल्द से जल्द खुलासा करने करने की मांग की है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के नागल माफी में स्थित जेतवन अनाथ पिंडक बुद्ध विहार का दानपात्र चोर उखाड़कर ले गए। दानपात्र करीब पांच वर्ष से खोला नहीं गया था और उसमें दान की काफी राशि जमा थी। चोरी की तहरीर शाकंभरी चौकी में दी गई है।

विज्ञापन


गांव नागल माफी में स्थित जेतवन अनाथ पिंडक बुद्ध विहार के संचालक वीर सिंह कुंडलीवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बुद्ध विहार का चौकीदार पवन कुमार किसी काम से गया था, तभी उसके पीछे चोर बुद्ध विहार का दानपात्र उखाड़कर ले गए। चौकीदार लौटा तब घटना का पता चला तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। 

वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि दो लड़कों को उन्होंने बाइक पर दानपात्र रखकर ले जाते देखा था। वीर सिंह कुंडलीवाल ने बताया कि सीमेंट में जड़ा दानपात्र पिछले करीब पांच वर्षों से खोला नहीं गया था और उसमें दान की भारी राशि जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Big Case: मां-बेटियों की मौत से खाकी पर दाग, टूटा दरवाजा बना बड़ा सबूत, पुलिस ने घर में घुसकर की थी अभद्रता, देखें तस्वीरें

उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और दानपात्र की बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें: पिता का दर्द: रोते हुए कहा- दरवाजा तोड़कर घर में घुसी थी पुलिस, महिलाओं से की थी अभद्रता, मां-बेटियों की मौत से मचा हड़कंप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें