- देहरादून में दो गोल्ड समेत चार पदक जीते
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। ओलंपिया शूटिंग अकादमी के शूटरों ने देहरादून में उत्तराखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई 20 वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीते। यहां लौट कर आने पर उनका स्वागत किया गया।
देहरादून के मैजोन में स्थित शूटिंग रेंज में 15 से 21 मई तक हुई प्रतियोगिता में ओलंपिया शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अक्षित चौहान ने गोल्ड पदक जीता। दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मास्टर मैन वर्ग में आशीष मित्तल ने भी गोल्ड जीता। दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा के जूनियर वर्ग में उत्तम राणा ने सिल्वर पदक हासिल किया। राइफल वर्ग सब यूथ में वासुदेव मित्तल ने कांस्य पदक जीता। कोच मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को अंबिका धाम कॉलोनी स्थित ओलंपिया शूटिंग एकेडमी पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार, ओम गुप्ता, रवि चौहान, विक्रांत राणा, रवि पंवार आदि मौजूद रहे।